Tuesday, July 29, 2014
Saturday, June 21, 2014
"दायरे"
"दायरे "में खुश हूँ
समाजी रवायतों और नियमों का
न इल्म है न परवाह मुझे,
मेरी अपनी नियमावली के
"दायरे "में खुश हूँ .......
कौन सच्चा है? क्या झूठा है ?
कौन मुरीद है ? कौन रूठा है ?
ना शिकवों की फ़िक्र ना शिकायतों
की परवाह है मुझे,
खुद को सताने मनाने के
"दायरे "में खुश हूँ
ना इंतज़ार किसी का न कोई मेरा करना,
मैं जैसा हूँ वैसा ठीक हूँ मुझे आता नहीं संवरना,
अपनी ही उलझनों सुलझनोँ के
"दायरे "में खुश हूँ
वो कहते हैं तोड़ दो दायरे, मुक्त हो जाओ
संभावनाओं के आकाश में ऊपर उठो ,
मगर उसकी भी अपनी सीमाएँ हैं, दायरे हैं
वो अपनी परिधि में खुश, और मैं अपने
"दायरे "में खुश हूँ
मोहन गोडबोले 'साहिल'- २१/६/१४
Friday, April 4, 2014
Sunday, December 1, 2013
॥ शबे मालवा कि नज़र ॥
कहते हैं अवध की शाम का अंदाज़ है निराला
मगर शबे-मालवा की बात ही कुछ और है.…
हमने देखी हैं हर बड़े शहर की रौनकें
मगर अपने इंदौर की बात ही कुछ और है
दिन कि हसीं शुरुआत के लिए
"पोहे" अगर मिल जाएँ तो फिर बात ही कुछ और हैं
"सर जी","एक्सक्यूज़ मी" "हेलो हाय" तो हर जगह मौजूद हैं
मगर "भिया राओम " की बात ही कुछ और है
" जी हाँ", "हाँ जी ", "यस सर " तो सब कहें
मगर इन्दोरी "हओ" कि बात कि कुछ और हैं
कितने ही बड़े हों, बिकानो और हल्दीराम
अपने शहर कि "सेंव" कि बात ही कुछ और है
जहाँ पूछने पर भी पता नहीं बताते कई लोग
वहाँ घर तक छोड़ आये उस इंदौरी कि बात ही कुछ और है
कितने ही बड़े शायर और फ़नकार हो कहीं
"राहत इंदौरी" कि मगर बात ही कुछ और है
होंगे हर शहर में कुछ खास मोहल्ले
छप्पन और सराफा कि मगर बात ही कुछ और है
पीकर के तो टल्ली हो जाते ही हैं लोग
मगर "माल तेज" हो जाये तो बात ही कुछ और है
मोहन गोडबोले- "साहिल -इंदौरी "
१/१२/२०१३
Thursday, November 28, 2013
॥ संवेदना ॥
संवेदना की मृदु धरा पर
शब्द तुमने बो दिए
ताल यह घोषित करेगा
पद्य हो अपद्य हो ॥ १॥
मान हो अपमान हो
या स्वाभिमान कि हो विजै
काल यह घोषित करेगा
लज्ज हो निर्लज्ज हो ||2||
राग हो अनुराग हो या
प्रेम का छ्द्मावरण
भाव यह घोषित करेगा
लिप्त हो निर्लिप्त हो ||3||
शूल होंगे मार्ग में या
पुष्प का होगा सदन
भाग्य यह घोषित करेगा
युक्त हो निर्युक्त हो ||4||
अनंताविरत ……
मोहन गोड़बोले "साहिल"
२८/११/२०१३
Monday, November 25, 2013
प्रथम त्रिवेणी
" पलकें बंद करता हूँ तो दर्द छलकता है
खुली रखता हूँ तो आँखों में चमकता है
दर्द है या साग़र है खाली पैमानों से भी झलकता है
-मोहन गोडबोले"साहिल"( २४/११/१३)
Thursday, October 3, 2013
हकीक़त में ना सही तू ख्याल बन के मिल
जवाबों में ना सही तू सवाल बन के मिल
हैं तीरगी में गर जो निगाहों के दायरे
जलती हुई ख्वाबों की तू मशाल बन के मिल ,
मुरझाये गुलाबों में फिर आ जाएगी रौनक
सजधज के फरिश्तों सी तू कमाल बन के मिल
देखें तुझे जो फिर न वो नज़रें हटा सके
जलवा-ऐ-हुस्न इतनी तू बेमिसाल बन के मिल
बे-रंग फलक जिंदगी का यूँ सँवार दे
अबीर बन के मिल कभी तू गुलाल बन के मिल
"साहिल" से जो मिलना है तो तन्हाई चाहिए
उठता हुआ लहरों का तू बवाल बन के मिल
मोहन गोडबोले(साहिल)- २/१०/१३
Subscribe to:
Posts (Atom)

