Tuesday, October 30, 2012


"आलम ऐ वक़त ऐ फुर्सत की जानिब से "

कुछ अजीब संगीन  सी हो चली है ज़िन्दगी
वो ही धड़कने वो ही साँसे, वो ही आरज़ू वो हो ख्वाहिशें 
वो ही जुस्तजू वो ही उलझनें ,वो ही कश्मकश  और वो ही सिलसिले 
दिल ही तो है कोई कांच का खिलौना नहीं,
 टूटे बिखरे तो भी जंचता अब  रोना नहीं 
वो ही मुद्दतों का इंतज़ार, बार बार हर बार लगातार 
वो ही कोशिशें वो ही हसरतें ,वो ही दिल के जख्मो पे पड़े जाले 
वो ही बंदिशें वो ही फुरसतें ,वो ही अँधेरे और वो ही उजाले 
वो ही आईने वो ही सूरतें, वो ही चलती फिरती इंसानी मूरतें 
वो ही सुबहें वो ही शामें , वो ही घनघोर बादल मतवाले 
डोर नाज़ुक महीन सी हो चली है ज़िन्दगी ..

वो ही तमन्नाओं का टुटा हुआ सितारा 
वो ही पागल मन बंजारा आवारा,
वो हर किसी की आँखों में, शिकायतों का मौसम 
वो ही थके से क़दमों के सदाएं देते छाले 
वो बेहिसाब फ़िक़रे वो बे हिसाब ताने 
वो भरे भरे से मैक़द और वो ख़ाली ख़ाली प्याले ,
वो बेक़रार सासें  वो ही इंतज़ार उनका 
वो झूठे मूठे शिकवे और वो झूठे मूठे नाले 
कुछ अजीब रंगीन सी हो चली है ज़िन्दगी 


मोहन गोडबोले (साहिल)
31/10/2012

Sunday, July 22, 2012

  याद के झरोखे से निकल के,
 एक आरज़ू तेरी और ले आई है,

कुछ ऐसी कसक दिल में उठी
 के मेरी आँख भर आई है 

क्या तेरी यादों का समाँ, कुछ इतना भीगा सा है
के हर तरफ एक धुंध सी छाई है,

आज बारिश तो न हुई मेरे आंगन में  लेकिन,
 दिन भर से बस घनघोर घटा छाई है 

तेरे जाने से न दिन कम, हुए ना रात ही,
जो कम हुई , तेरे प्यार की परछाई है ,

साहिल: २१/७/१२ 



Saturday, July 7, 2012

आंसुओ  में धुली  ख़ुशी  की तरह ,
रिश्ते  होते  है  शायरी  की  तरह ,

जब  कभी  बादलों  में  घिरता  है ,
चाँद  लगता  है  आदमी  की  तरह ,

किसी  रोज  किसी  दरीचे  से ,
सामने   आओ  रौशनी  की  तरह ,

सब  नजर  का  फरेब  है ,
कोई   होता  नहीं  किसी  की  तरह ,

खुबसूरत ,उदास ,खौफजदा ,
वो  भी  है  बीसवी  सदी  की  तरह ,

Sunday, March 4, 2012

ग़ज़ल


उम्र भर सूखे पत्तों की तरह बिखरे हुए थे हम
मुद्दतों बाद किसी ने समेटा भी तो जलाने के लिए ,

रह रह कर हवा के झोकों ने कर दिया हैरान 
मै समझ नहीं पाया ये बुझाने के लिए थे या जलाने के लिए,

वो टूटे रिश्तों की चिता हो या यादों की गर्माहट ,
दिल के अंगार ही लगते हैं आग जलाने के लिए,

उनकी बस वो एक मुस्कराहट ही काफी है 
दिल के बुझे चराग़ जलाने के लिए 

 उम्र भर सूखे पत्तों की तरह बिखरे हुए थे हम
मुद्दतों बाद किसी ने समेटा भी तो जलाने के लिए ,

मोहन गोडबोले (साहिल) -- ४/३/२०१२ 

Monday, February 20, 2012

रोशनी इस कदर मेरे आँगन में हुई 
क़तरा कतरा भीग गया उजली बौछार में,
सुनहरी धूप की गर्माहट से खिल उठा ये मन 
ज़िन्दगी जैसे गुलज़ार हुई ,

कैसी आज ये घडी आई है की हर तरफ जगमगाहट है .
धुंधली  शाम के आगोश में जुगनुओं की आहट है.
दूर उडती धुंध में ये गोधुली साकार हुई 
ज़िन्दगी जैसे गुलज़ार हुई ,
रोशनी इस कदर मेरे आँगन में हुई ......


रात के ओटलों पे चलती  चाँद की अठखेलियाँ,
टिमटिमाती झिलमिलाती सितारों की झालरें 
तेरे दीदार के इस्तकबाल में,मौसिकी यूँ  तैयार हुई
ज़िन्दगी जैसे गुलज़ार हुई ,
रोशनी इस कदर मेरे आँगन में हुई ....

मोहन गोडबोले (साहिल) - २०-२-२०१२ 

Tuesday, December 6, 2011

पिघल कर चिपक गई है
 मोम की तरह,
कल फिर सारी रात
 जलती रही है तेरी याद....

जूझती, टूटती, बिखरती, 
आखिरी लौ की तरह..
कल फिर सारी रात
जलती रही है तेरी याद...

अनकहे, अनछुए, धुंधले 
सपनों की तरह ..
पलकों पे उलझती 
सुलझती रही है तेरी याद....

तेरे सपनों की 
सुगबुगाहट की आस में..
सारी रात करवटें 
बदलती रही है तेरी याद....

रात भर दरीचों से ताकती 
तेरे इंतजार में,बिखर कर
सुबह की ओस हो गई है तेरी याद...
 
पिघल कर चिपक गई है
 मोम की तरह..................................,
 
-- मोहन गोडबोले(साहिल)  २५/११/२०११ 

Saturday, October 15, 2011

मेरा पहला हिंglish प्रयास

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE  मत करो ,
सांस लेने     दो खुली हवा में, रिश्तों से SUFFOCATE  मत करो,

इसे सींचने को दो खुशियों का URIA ,
  जड़ों में हिंसा का AMONIUM  NITRATE  मत भरो,||१||

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE मत करो...... ,

DILUTE  ही चढ़ने दो जीवन में प्यार का नशा,
इर्ष्या और द्वेष से CONCENTRATE  मत करो||२||  .

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE मत करो ,

उम्मीद  के CURRENT  को हमेशा DIRECT  ही रहने  दो.
दुःख के समय भी इसको ALTERNATE   मत करो.||३||

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE मत करो ,

मौका ज़िन्दगी में दोबारा ज़रूर मिलता है.
 इस बार पहचानने में तुम LATE  मत करो.||४||

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE मत करो ,
  
'साहिल' यही सलीक़ा है , ज़िन्दगी को जीने का .
बस अब मान लो तुम इस बात को और DEBATE  मत करो ..||५||

ज़िन्दगी बहुत आसान है, इसे COMPLICATE मत करो ,
सांस लेने दो खुली हवा में, रिश्तों से SUFFOCATE मत करो,

                                                                                                         मोहन गोडबोले (साहिल)- ०९-१०-११